पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खरखौदा राजकीय कॉलेज के पूर्व प्राचार्य के खिलाफ एफआईआर

खरखौदा राजकीय कॉलेज के पूर्व प्राचार्य के खिलाफ एफआईआर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहीद दलबीर सिंह राजकीय कॉलेज पिपली में अपनी सेवाएं दे चुके पूर्व प्राचार्य रवि आर्य के खिलाफ खरखौदा पुलिस थाने में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज हुआ है। राजनीति विज्ञान के एक्सटेंशन लेक्चरर डा. कुलभूषण शर्मा ने सीएम विंडों में भ्रष्टचार संबंधी शिकायत दी थी। आरोप हैं कि विभिन्न कॉलेजों में प्राचार्या के पद पर रहते हुए भ्रष्टाचार किया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता डा. कुलभूषण शर्मा ने शिकायत में 1 से 50 पेज की प्रतियां साथ संलग्न की हैं। इसमें प्रदेश के विभिन्न राजकीय कॉलेजों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने कई स्थानों पर भ्रष्टाचार किया है। पूर्व प्राचार्य पर आरोप है कि खरखौदा में एक्सटेंशन के दौरान उसे हटाने के लिए उससे पैसे मांगे गए। इसी तरह से शिकायकर्ता ने ये भी आरोप लगाया है कि खरखौदा राजकीय कॉलेज के पूर्व प्राचार्य रवि आर्य द्वारा बहादुरगढ़, सफीदों, नरवाना सहित विभिन्न स्थानों पर डीडी पॉवर का मिसयूज किया गया है, जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी की जांच निदेशालय में भी चली हुई है।

खबरें और भी हैं...