खरखौदा| शहर में पिछले सप्ताह से चली आ रही सफाई
खरखौदा| शहर में पिछले सप्ताह से चली आ रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ जहां स्कूल जाने वाले रास्तों को बुरा हाल है वहीं दूसरी तरफ खरखौदा शहर के मुख्य बाजार की सड़क पर भी इतनी अधिक गंदगी फैली हुई है कि यहां से ग्राहकों को दिक्कतें हो रही है। हलका विधायक जयवीर का कहना है कि सफाई कर्मचारियों का मांग जल्द मानकर खरखौदा शहर की सफाई करवाई जाए। अगर जल्द ही सफाई की तरफ ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में बीमारियों फैल सकती है।