पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रक क्लीनर काे गोली मार 11 हजार की नकदी व मोबाइल लूटकर बाइक सवार फरार

ट्रक क्लीनर काे गोली मार 11 हजार की नकदी व मोबाइल लूटकर बाइक सवार फरार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | भिवानी-रोहतक नेशनल हाईवे पर गांव बामला के नजदीक बीती रात साढ़े बजे बाइक सवार ट्रक क्लीनर को गोली मारकर 11 हजार की नकदी व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। ट्रक चालक नवलागढ़ बेगुसराय बिहार निवासी संजय उर्फ कालीचरण व क्लीनर दीपक मंगलवार रात 11 बजे जुई से ट्रक में सरसों का तूड़ा भरकर खरखौदा सोनीपत के लिए चले थे। रात साढ़े 12 बजे जब वे गांव बामला के नजदीक पहुंच तो दो बाइकों पर सवार पांच युवकों ने बाइक आगे लगाकर ट्रक को रुकवाया और पिस्तौल के बल पर लूटपाट की।

खबरें और भी हैं...