पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कृषि भूमि में खेल एकेडमी का शिलान्यास बिल्डिंग बनाने के लिए लेनी हाेगी सीएलयू

कृषि भूमि में खेल एकेडमी का शिलान्यास बिल्डिंग बनाने के लिए लेनी हाेगी सीएलयू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
औचंदी दिल्ली के पहलवान जोगेंद्र अाैचंदी द्वारा खरखौदा बाईपास पर प्रस्तावित दीनबंधु सर छोटूराम कुश्ती एकेडमी का उद्‌घाटन मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने किया। एकेडमी को 21 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की है। एकेडमी का शिलान्यास जिस जगह किया गया है वह कृषि भूमि है। बिल्डिंग निर्माण के लिए सीएलयू लेनी होगी। इस एरिया में बिना सीएलयू के भवन निर्माण करने पर टाउन प्लानिंग विभाग भी कार्रवाई करता रहा है।

मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि देश में ही नहीं पूरी दुनिया में हरियाणा ऐसा राज्य बन गया है जो खेलों में मेडल लेने वालों को 6 करोड़ रुपए तक की राशि ईनाम में दे रहा है। दुनिया में ऐसा कोई भी राज्य नहीं है जो इतनी बड़ी राशि खेलों के उत्थान के लिए दे रहा हो। हरियाणा प्रदेश में कबड्ड‌ी व कुश्ती के नार्मन खेल भी एक-एक करोड़ की राशि तक कराए गए हैं।

इससे पहले हैली पेड पर उतरने के बाद दहिया खाप प्रधान सुरेंद्र दहिया ने खाप की तरफ से सीएम खट्टर का स्वागत किया। समारोह स्थल पर आयोजकों ने सीएम मनोहरलाल, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु व सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन को गदा भेंट की। इस मौके पर पहलवान योगेश्वर दत्त, अाेमबीर, संजू पहलवान, जोगेंद्र, धर्मेंद्र, मौसम खत्री, सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन, धर्मबीर नांदल, प्रीतम खोखर, देवेंद्र कौशिक, रामकिशन सरोहा, सतीश सेहरी सहित विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।

खरखौदा . बाईपास के बाहरी हिस्से में निजी कुश्ती एकेडमी का उद्‌घाटन करते सीएम जिसे इनेलो नेता ने अनएप्रूव्ड क्षेत्र बताया।

निजी नहीं बच्चों के उत्थान के लिए बनाई गई एकेडमी

कुश्ती एकेडमी संचालक जोगेंद्र पहलवान का कहना है कि उन्होंने खरखौदा बाईपास के पास करीब 3800 वर्गफुट क्षेत्र में गरीब व ग्रामीण बच्चों की कुश्ती में प्रतिभा निखारने के लिए एकेडमी बनाई है। जो भी सरकार की हिदायतें व नियम होंगे वे सभी पूरे किए जाएंगे। गरीब व ग्रामीण बच्चों के लिए मुफ्त में कुश्ती कोचिंग देने के लिए एकेडमी बनाई गई है व्यावसायिक गतिविधियों के लिए नहीं।

जिस जोन में एकेडमी प्रस्तावित है वहां पर अगर सीएलयू की आवश्यकता होगी तो संचालक को सीएलयू लेनी पड़ेगी। सरकार के सभी नियमों एवं हिदायतों का पालन करना होगा।\\\' -विनय सिंह, डीसी सोनीपत।

लोगों की चारदीवारी तोड़ रहे, कर रहे हैं शिलान्यास

पदम दहिया, इनेलो जिला प्रधान एवं पूर्व विधायक | प्रदेश सरकार का अधिकारियों पर कोई कंट्रोल नहीं है, खरखौदा में सीएम ने जो घोषणाएं की थी वे अभी तक पूरी नहीं हुई। जिस जगह एकेडमी का शिलान्यास हुआ है, इस क्षेत्र में आमजन के निर्माण कार्य पर रोक है। समय-समय पर विभाग कार्रवाई कर चारदीवारी और नींव उखाड़ता रहा है। अब एकेडमी का शिलान्यास यहां कर दिया है। एकेडमी को लेकर भी नियम लागू होने चाहिए।

नियमानुसार ही होगा निर्माण : राजीव जैन

प्रदेश सरकार के मानकों के हिसाब से कुश्ती एकेडमी को भी सभी नियमों का पालन करते हुए मंजूरी लेनी होगी। भाजपा सरकार हर मामले में पूरी तरह से पारदर्शी सरकार है। पिछली सरकारों में गड़बड़ियां होती रही हैं, अब सब नियमानुसार हो रहा है। एकेडमी का निमार्ण तभी होगा जब सभी नार्मस पूरे कर लिए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...