खरखौदा| वार्ड-15 निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी बालिग लड़की 14 मई से लापता है, उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश की तो पता चला कि पड़ोस का एक लड़का भी लापता है। वह अपने स्तर पर काफी तलाश कर चुके हैं, लेकिन दोनों की कोई खबर नहीं मिली है। ऐसे में उनकी गुमशुदगी की शिकायत पुलिस को दी गई है, शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।