खरखौदा| गांव सैदपुर निवासी एक व्यक्ति ने शहर के एक नर्सिंग होम पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए सीएमओ व एसपी को शिकायत दी है। गांव सैदपुर निवासी भूप सिंह ने सिविल सर्जन, सोनीपत व एसपी सोनीपत को दी शिकायत में बताया कि 23 अप्रैल को वह बुखार ही हालत में खरखौदा के बाजार में स्थित नर्सिंग होम में दाखिल हुआ था। चिकित्सक ने उसे नर्सिंग होम में खून न चढ़ाकर दिल्ली के अस्पताल में डेढ़ लाख रुपए में खून चढ़ाने की बात कही। ऐसे में उसकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई, परिवार सदस्य उसे पीजीआई, रोहतक लेकर जाने लगे और चिकित्सक से खून की मांग की तो उसने उन्हें खून भी नहीं दिया। जिस पर उन्होंने पीजीआई, रोहतक में फिर से खून का इंतजाम करना पड़ा। भूप सिंह का आरोप है कि नर्सिंग होम संचालक ने जान बुझकर उसके साथ पैसा ऐंठने के लिए ऐसा किया है। पीड़ित ने शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की है।