पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज डेढ़ करोड़ से बनने वाली कुश्ती अकादमी का शिलान्यास करेंगे सीएम

आज डेढ़ करोड़ से बनने वाली कुश्ती अकादमी का शिलान्यास करेंगे सीएम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शुक्रवार को गोपालपुर दिल्ली बाईपास के पास भारत केसरी पहलवान जोगिंद्र ओचंदी द्वारा करीब डेढ़ करोड़ की लागत से खोली गई कुश्ती अकेडमी का शिलान्यास करेंगे। पहलवान जोगेंद्र का कहना है कि वे पिछले काफी समय से जमीन तलाश रहे थे। दिल्ली में प्रदूषण अधिक होने के कारण उन्होंने केएमपी से बाहर खरखौदा बाईपास के पास कुश्ती अकेडमी खोली है। इसमें कुश्ती की दोनों स्टाइल ग्रीको व फ्री स्टाइल के खिलाड़ियों को तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गरीबो के बच्चों को भी कुश्ती में मौका मिले। होस्टल सुविधा भी फ्री में दी जाएगी। सरकार द्वारा भी यहां पर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। सीएम मनोहर लाल खट्टर इस अकादमी का शिलान्यास करेंगे।

ग्रीको व फ्री स्टाइल के खिलाड़ियों को किया जाएगा तैयार

खबरें और भी हैं...