हिंद केसरी संजय पहलवान के भतीजे सिद्धार्थ दहिया पुत्र कुलदीप पहलवान ने एमडी रेडियालॉजी में दाखिले के लिए नीट की परीक्षा दी थी। इसमें देश भर में उसे 324वां रैंक प्राप्त हुआ। इसके बाद डाॅ. सिद्धार्थ दहिया का चयन एमडी रेडियालॉजी के लिए हुआ है। खरखौदा पहुंचे सिद्धार्थ दहिया का शहरवासियों ने भव्य स्वागत किया और फूल एवं नोटों की मालाओं से डाॅ. सिद्धार्थ दहिया का स्वागत किया। इस मौके पर सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी सिद्धार्थ दहिया व उसकी मां निर्मला दहिया को सम्मानित किया और भविष्य में आगे बढ़ने की अपील की। इस मौके पर रामकंवार फौजी, सुरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र दहिया, जोगेंद्र दहिया, जयवीर बाल्मीकि, कुलदीप पूर्व सरपंच सिसाना, विक्की दहिया सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।