खरखौदा | फिरोजपुर बांगर इंडस्ट्रियल जोन में स्थित एक बंद पड़ी रबड़ फैक्ट्री में चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फैक्ट्री संचालक दिनेश पुत्र जयप्रकाश ने पुलिस को बताया कि उसकी रबड़ फैक्ट्री पिछले काफी समय से बंद पड़ी थी। चोरों ने बंद पड़ी फैक्ट्री को निशाना बनाया और उसकी फैक्ट्री से हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया है।