पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विवाद स्पर्धा में ब्राइटवेज स्कूल प्रथम

विवाद स्पर्धा में ब्राइटवेज स्कूल प्रथम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरखौदा | दिल्ली मार्ग पर स्थित संजय आत्रेय मैमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुई ब्लाक स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता में ब्राइटवेज इंटरनेशनल स्कूल खरखौदा ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि प्रताप स्कूल रनर-अप रहा। जूनियर विंग में स्नेहा, खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि संजय आत्रेय स्कूल रनर-अप रहा। इस प्रतियोगिता में ब्लाक के 7 विभिन्न स्कूलों ने हिस्सा लिया। ब्लाक स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता में ट्राॅफी लेकर ब्राइवेज स्कूल पहुंची छात्राओं का स्वागत किया। ब्राइटवेज इंटरनेशनल स्कूल प्राचार्या मधु मल्होत्रा ने बताया कि छात्रों ने ब्लाक स्तर पर आयोजित हुई प्रतियोगिता ट्राॅफी जीत विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्राइमरी विंग इंचार्ज दया दहिया ने छात्राओं का स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...