सुरसी से गोमियाडीह तक बनेगी सड़क
खरसावां| प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत कुचाई के सुरसी से गोमियाडीह तक 8 किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा। पीएमजीएसवाई के तहत 1.66 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कड़िया मुंडा ने सोमवार को किया। मौके पर श्री मुंडा ने कहा कि सड़क के बनने से दर्जन गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। विकास में सबसे बड़ा योगदान अच्छी सड़क का होता है। इस दौरान गुणवत्ता के साथ सड़क निर्माण कार्य कराने का निर्देश दिया। इसके बाद सांसद कड़िया मुंडा ने कुचाई के मुंडादेव गांव पहुंचे और सड़क हादसे में मारे गए लोगों के घर पहुंचकर उनके परिवार को सांत्वना दी।