पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिमला में भाजपाइयों ने मनाया समता दिवस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरसावां| खरसावां के सिमला स्थित लोकहित प्रशिक्षण केन्द्र में भाजपाइयोें के द्वारा डाॅ भीमराव अंबेडकर की जयंती को समता दिवस के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम कर में मुख्य रूप से उपस्थित खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कड़िया मुंडा ने कहा कि अंबेडकर समाज के सभी शोषित-वंचित वर्गों के लिए मसीहा थे। उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है। उनकी सोच थी कि समाज के सभी वर्गों को बराबरी का दर्जा मिले। गुण-ज्ञान का सम्मान हो, समाज के कृतियों को दूर किया जाए। समाज में भेद-भाव भुलाकर समानता लाया जाए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिप रानी हेम्ब्रम, प्रदीप सिंहदेव, विवेकानंद प्रधान, अंगूर महतो, लक्ष्मी देवी, लाल सिंह सोय आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...