50 पशुपालकों को मिली गर्भाधान की जानकारी
खरसावां| भारत सरकार के राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना के अंतर्गत खरसावां के प्रथमवर्गीय पशु चिकित्सालय परिसर में शुक्रवार को झारखंड स्टेट इम्प्लीमेंटिग एजेंसी फाॅर कैटल एण्ड बुफैलो डेवलपमेंट रांची के द्वारा पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कदमडीहा, बेहरासाई, बदिराम, चिलकु, कुम्हासाही, तलसाही, रामगढ़, पाचगछिया, गोढ़पुर, बोड़डा, देहरूडीह सहित विभिन्न गावों से पहुंचे लगभग 50 बांझ गाय की निःशुल्क स्वास्थ जांच की गई।
बडाबाम्बो में पशु बांझपन निवारण शिविर 27 को
खरसावां| खरसावां के बडाबाम्बो स्थित पशुचिकित्सालय में आगामी 27 अप्रैल को केन्द्र प्रायोजित राष्ट्रीय गो-नस्ल सुधार कार्यक्रम (एनपीबीबी) के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा स्वीकृत कार्ययोजना विस्तार गतिविधियों के तहत गो-भैस जाति के नश्ल में अपेक्षित सुधार लाने तथा पशुपालकों को कृत्रिम गर्भाधान एवं पशु प्रजनन संबंधी रोगों के बारे में जागरूक लाने के लिए पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया जायेगा। उक्त जानकारी पशु चिकित्सक डाॅ पुनम कुमारी ने दी।