पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गांवों में होगी बिजली की निर्बाध आपूर्ति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरसावां प्रखंड के बड़ाबांबो व गोंडामारा में ग्राम स्वराज अभियान के तहत एक सभा का आयोजन किया गया। साथ ही गांव रात्री चौपाल आयोजित कर समीक्षा की गई। सभा में मुख्य रूप से उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी दयानंद प्रसाद जयसवाल ने कहा कि गावों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की जाएगी और चिन्हित बड़ाबांबो व गोंडामारा गांव का समुचित विकास किया जाएगा। मिशन इंद्रधनुष के तहत वर्ष 2020 तक उन सभी बच्चों का टीकाकरण करना है जिन्हें टीके नहीं लगते थे, या जिन्हें सात तरह की बीमारियों को रोकने वाले टीके सही तरह से नहीं लगे। इसके अलावे प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत फ्री गैस कनेक्शन मुहैया कराने के लिए योजना बनाई गई है। इस योजना में 2011 की जनगणना के अनुसार जो परिवार गरीब श्रेणी में रखे गए थे या बीपीएल श्रेणी में रखे गए थे। उनको इस योजना का लाभ दिया जाएगा। प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना के तहत गरीबों का मुफ्त में बिजली कनेक्शन दिए जाएगे। इस योजना के तहत 31 मार्च 2019 तक हर घर में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावे प्रधानमंत्री जनधन योजना गरीबों का आर्थिक रूप से सहायता देने के लिए चलाई जा रही है। जिसमें कोई भी गरीब परिवार सहायता ले सकते है और आगर कोई भी अपने खाते को इससे जोडना चाहता है तो वह अपने खाते को आधार कार्ड से लिंक करके अपने खाते को जनधन से जोड़ सकते है।

ग्राम स्वराज अभियान कार्यक्रम में मंचासीन बीडीओ, सीओ व अन्य।

खबरें और भी हैं...