विकास समिति के गठन के लिए हुई आमसभा
झारखंड सरकार ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा ग्रामीण विकास में जन-जन की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए ग्राम स्तर पर आदिवासी विकास समिति एवं ग्राम विकास समिति का गठन किया जा रहा है। इसी को लेकर एक आमसभा प्रभारी मुखिया डा उमा शंकर प्रसाद की अध्यक्षता में की गई। इस सभा में ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा दिए गए मापदंडाें के आधार पर आदिवासी विकास समिति के गठन को लेकर विचार विमर्श किया गया। मौके पर श्री प्रसाद ने कहा गांव के विकास में ग्रामीणों की भागीदारीने के लिए ग्राम स्तर पर आदिवासी विकास समिति का गठन किया जाना है। वही प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत फ्री गैस कनेक्शन लेने हेतु आवेदन, भारत सरकार के आर्थिक सामाजिक जातिगत सर्वेक्षण से वंचित परिवारों का नाम जोडकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने, एवं आयोग्य परिवारों को एसईसीसी सूची से नाम हटाने, मनरेगा योजना के लिए आवेदन लेने आदि की जानकारी दी।