पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • छात्र छात्राओं ने संबलपुरी नृत्य पर लोगों को झुमाया

छात्र-छात्राओं ने संबलपुरी नृत्य पर लोगों को झुमाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरसावां| खरसावां प्रखंड के चिलकू गांव में कलिका घट के साथ आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक छऊ उत्सव संपन्न हो गई। छऊ उत्सव कार्यक्रम में शिव शक्ति छऊ नृत्य कला केन्द्र, छऊ गुरु गयेन मुंडारी चिलकू के कलाकारों ने भव्य छऊ नृत्य की प्रस्तुति दी। साथ ही ओडिशा के बिजू पट्टनायक कॉलेज ऑफ कम्प्यूटर एकेडमी संस्थान भुवनेश्वर के छात्र छात्राओं के द्वारा संबलपुरी नृत्य, बॉलीवुड के गीत पर नृत्य, जगन्नाथ भंजनों से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक छऊ उत्सव कार्यक्रम का शुभारंम छऊ कलाकारों ने गणेश वंदना नृत्य से किया गया। इसके बाद भगवान श्री कृष्ण व राधा रानी के प्रेम पर आधारित राधिका कलंक भंजन, महाभारत कथा से जुड़े अभिमन्यु वध, पुरानी कथाओं पर आधारित इच्छाधारी नाग-नागिन नृत्य, मां मंगला देवी आदि नृत्य की प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया।

खबरें और भी हैं...