पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

समान कार्य के लिए समान वेतन मांगा, सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरसावां| खरसावां के एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा का एक प्रतिनिधि मंडल ने मोर्चा के अध्यक्ष मंगल रविदास के नेतृत्व में मंगलवार को खरसावां पथ निरीक्षण भवन में खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कड़िया मुंडा से मुलाकात की। सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयानुसार समान कार्य के लिए समान वेतन की प्रक्रिया को झारखंड राज्य में अविलंब लागू करने सहित दो सूत्री मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि झारखंड में पिछले 10 से 15 वर्षों से कम मानदेय में पारा शिक्षक अपनी क्षमता के अनुसार शत9प्रतिशत योगदान देकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं। लेकिन राज्य सरकार के द्वारा मिलने वाला अल्प मानदेय से पारा शिक्षकों का भरण-पोषण नहीं हो पाता। परिवार चलाने एवं चिकित्सीय कार्य कर पाने में असमर्थता महसूस कर रहे है। मौके पर विप्लव पाणि, निलकंठ महान्ती, रेखा रानी मिश्रा आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...