खरसावां| गोवा, मणिपुर, मेघालय व बिहार में भाजपा ने लोकतंत्र को कलंकित कर अपनी सरकार बनाई है। कांग्रेस देश के सेवा के प्रति समर्पित है, तो दूसरी और भाजपा सत्ता हथियाने के लिए लोकतंत्र को कलंकित कर रहा है। ये बातें कांग्रेस के सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष छोटराय किस्कू ने सीनी चैक में कहीं।