पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • दो महीने चार दिन से टीएमएच में भर्ती थे, जमानत की ‘खुराक’ मिलते ही ठीक हुई विधायक साधुचरण महतो की ‘बीमारी’

दो महीने चार दिन से टीएमएच में भर्ती थे, जमानत की ‘खुराक’ मिलते ही ठीक हुई विधायक साधुचरण महतो की ‘बीमारी’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरायकेला के भू-अर्जन पदाधिकारी को पीटने के आरोपी ईचागढ़ भाजपा विधायक साधुचरण महतो को मंगलवार को टीएमएच से छुट्टी दे दी गई। जमानत के कागजात पहुंचने पर टीएमएच प्रबंधन ने दो महीना चार दिन बाद उन्हें स्वस्थ घोषित कर दिया। विधायक के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में समर्थक टीएमएच पहुंचे। जुलूस के रूप में वह अस्पताल से बाहर निकले। यहां से सरायकेला जेल पहुंचे, जहां कागजी कार्यवाही पूरी की।

सरायकेला के भू-अर्जन पदाधिकारी दीपू कुमार को पीटने के आरोप में गिरफ्तार हुए थे ईचागढ़ भाजपा विधायक

जुलूस के रूप में टीएमएच से ‘डिस्चार्ज’

टीएमएच से समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में ‘डिस्चार्ज’ होते विधायक महतो।

डॉक्टर ने विधायक को पूरी तरह स्वस्थ बताया

रांची हाईकोर्ट से 10 मई को जमानत मिलने के बाद सोमवार को हाईकोर्ट से बेल आर्डर जारी हुआ, जो सरायकेला-खरसावां जिला कोर्ट आया। यहां बेल बाॅन्ड भरने के बाद रिलीज आॅर्डर जारी हुआ। विधायक गिरफ्तारी के बाद से ‘बीमार’ थे। तभी से पुलिस कस्टडी में टीएमएच में थे। अब टीएमएच के मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. अशोक सुंदर ने उन्हें पूरी तरह स्वस्थ बताया। विधायक के साथ आदित्यपुर के डिप्टी मेयर बॉबी सिंह भी थे। विधायक अपनी गाड़ी में बैठने लगे तो बॉबी सिंह ने गेट तक पैदल चलने को कहा। वो गाड़ी से उतर समर्थकों के साथ गेट तक पैदल चले।

जेल से बाहर निकलकर बोले... सरकारी अफसर काम करें और अपना वेतन लें, राजनीति नहीं करें

सरायकेला जेल से बाहर निकले महतो ने कहा, सरकारी अफसर अपने काम से काम रखें और वेतन लें। राजनीति न करें। यहां के प्रशासनिक अफसर जब विधायक को जेल पहुंचा सकते हैं तो आम लोगों का क्या होगा। साधु ने चांडिल में कहा, हम आवाज बुलंद करेंगे।

खबरें और भी हैं...