मतदाता सूची का सत्यापन 23 मई से 25 जून तक होगा
खरसावां| डोर-टू-डोर जाकर मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम आगामी 23 मई से 25 जून तक चलेगा। इस अभियान की सफलता को लेकर खरसावां प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन में आगामी 21 मई को बीएलओ-सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण शिविर रखा गया है। यह जानकारी देते हुए प्रभारी जेएसएस अशोक कुमार महतो ने बताया कि आगामी 23 मई से 25 जून तक मतदाता सूची का सत्यापन होगा।