खरसावां के कृष्णापुर में मेला सह छऊ उत्सव शुरू
कृष्णापुर में छऊ उत्सव पर जय दुर्गा नृत्य करते कलाकार।
भास्कर न्यूज | खरसावां
खरसावां प्रखण्ड के कृष्णापुर पंचायत भवन परिसर में बैशाख माह के अवसर पर दो दिवसीय मेला सह छऊ उत्सव का आयोजन किया गया। छऊ नृत्य कला केन्द्र कृष्णापुर के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेला सह छऊ उत्सव का उदघाटन करते हुए कृष्णापुर पंचायत के मुखिया दशरथ सोय ने कहा कि कला की कई विधाएं है। लेकिन छऊ नृत्य कला मंच में अपनी भावनाओं को प्रदर्शित करने का माध्यम है। बिना शब्दों के प्रयोग के अभिव्यक्ति का सटीक माध्यम छऊ नृत्य कला इस क्षेत्र की न केवल संस्कृति है। उन्होंने कहा कि नृत्य के माध्यम से उत्सव, उत्सव के माध्यम से खुशियों के माध्यम से समाज का निर्माण होता है। छऊ माध्यम से कलाकार प्रकृति की विशेषताओं को प्रदर्शित करता है। गांव में यह उत्सव होता है। छऊ नृत्य कला केन्द्र कृष्णापुर सह डगंलटाड एवं छऊ नृत्य कला केन्द्र गोलमायसाई के कलाकारों ने मेला सह छऊ उत्सव में नृत्य के माध्यम से समां बांधा।