खरसावां थाने में अपराध अभिलेख नहीं मिला अपडेट
खरसावां| एसपी चंदन सिन्हा ने गुरुवार को खरसावां थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपराध अभिलेख अपडेट नहीं होने पर उन्होंने थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा को फटकार लगाई। एसपी ने 15 दिन के अंदर रजिस्टर अपडेट करने और पुराने लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया। जांच के क्रम में एसपी ने पाया- थाना व बैरक में पुलिसकर्मियों को खाना की असुविधा है। थाना में रखे हेलमेट, टार्च समेत अन्य सामान की जांच की, जो सही पाए गए। उन्होंने थाना में हर हाल में बेहतर व्यवस्था बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। इसके अलावा कमियों को देखकर नाराजगी भी जताई।