पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • भाजपाइयों ने नहर जीर्णोद्धार कार्य का किया निरीक्षण

भाजपाइयों ने नहर जीर्णोद्धार कार्य का किया निरीक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरसावां| जल संसाधन विभाग के प्रमंडल संख्या-चार के द्वारा संचालित सोना सिंचाई योजना (केरकेटा डैम) के शाखा खरसावां में नहर का जीर्णोद्वार कार्य का निरीक्षण करने भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सिंहदेव, जिला परिषद सदस्य रानी हेम्ब्रम सहित भाजपाई पहुंचे। लगभग 11 करोड़ की लागत से खरसावां के आकर्षिणी से उकरी तक लगभग 10 किलोमीटर तक लंबी नहर के पक्कीकरण कार्य में बालू को बदलने, मजदूरों को सरकारी दर पर न्यूनतम मजदूरी देने, प्राक्कलन के आधार पर गुणवत्ता के साथ कार्य करने का अल्टीमेटम दिया। वहीं कार्य योजना का बोर्ड लगाकर कार्य करवाने की बात कही।

खबरें और भी हैं...