पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रांसफार्मर जला, एक माह से अंधेरे में रूगुडीह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरसावां| कुचाई प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र में स्थित रूगुडीह गांव में ट्रांसफार्मर जलने से एक माह से लोग अंधकार में है। बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर बदलने की मांग कई बार की गई है। इसके बावजूद आज तक सुनवाई नहीं हुई। भीषण गर्मी से परेशान ग्रामीणों ने बताया कि विगत एक माह पूर्व रूगुडीह गांव में 25 केवी का ट्रांसफार्मर जल गया था। उसी समय से गांव में अंधेरा छाया रहता है। ग्रामीण बिजली का उपयोग नहीं कर पा रहे है। इसके बाद भी उन्हें बिजली बिल भेजा जा रहा है। बिजली के नहीं रहने से बच्चों के पठन-पाठन पर भी बुरा असर पड़ रहा है। रूगुडीह गांव एक सुदूरवर्ती क्षेत्र होने के कारण जानवरों का भय भी बना रहता है।

खबरें और भी हैं...