खरसावां| खरसावां प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड पंचायत समिति की एक बैठक प्रमुख नागी जामुदा की अध्यक्षता में की गई। बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा कर दिशा-निर्देश दिए गए। शिक्षा विभाग के द्वारा बताया गया कि स्कूलों में नामांकन शुरू हो चुका है। वर्ष 2017-18 में सभी विद्यालयों में पोशाक का वितरण हो चुका है। वर्ष 2018-19 में सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में पढ़ने वाले वर्ग 1 से 8 वीं तक के सभी छात्र-छात्राओं मिलने वाली पोशाक की राशि 600 रुपए सीधे छात्र-छात्राओं के खाते में भेज दी जाएगी। इस राशि से दो सेट पोशाक व एक स्वेटर की खरीदारी कर सकेंगे। बैठक में मुख्य रूप से उप प्रमुख अमित केशरी, बीडीओ दयानंद प्रसाद जायसवाल, डीओ डागुर कोडाह, पंचायत राज्य प्रखंड प्रभारी अशोक कुमार महतो, पंसस प्रभाकर मंडल आदि उपस्थित थे।