पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बड़ाबांबो में कांग्रेसियों ने फूंका पीएम का पुतला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरसावां| कर्नाटक में कांग्रेस एवं जनता दल सेक्युलर मिलकर बहुमत की सरकार बनाने के लिए राज्यपाल से मिलकर 116 विधायकों का समर्थन पत्र सौपा। सरकार बनाने के लिए आमंत्रण देने की मांग की। लेकिन राज्यपाल ने बहुमत नहीं होने के बावजूद भाजपा को सरकार बनाने का आमंत्रण देकर लोकतंत्र की हत्या करने के विरोध में युवा कांग्रेसियों ने खरसावां के बडाबाम्बो में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया। खरसावां विधानसभा उपाध्यक्ष सुदाम बोदरा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया गया। पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से धर्मेंद्र महतो, तनुज कुमार प्रधान, सोमनाथ सामड, शारतुक प्रामाणिक आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...