खरसावां| मुसलिम समुदाय का पवित्र माह-ए-रमजान शुरू हो चुका है। रमजान माह के पहले जुमे में सरायकेला-खरसावां जिले के विभिन्न मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई। इस मौके पर मुसलमानों ने विश्व शांति व मगफिरत के लिए दुआएं मांगी। खरसावां के जामिया मस्जिद कदमडीहा, मस्जिदें बेलाल कदमडीहा, मदीना मस्जिद बेहरासाई, मस्जिद निजामुदीन गोन्दपुर सहित सरायकेला, मुडिया, दुगनी, सीनी, कोलाबिरा, टेटोंपोसी, समेत अन्य क्षेत्र में स्थित मस्जिदों में जुमे पर नमाज अदा की गई। रमजान में जुमे का विशेष महत्व होने के कारण लोग घंटों पहले ही मस्जिदों में पहुंच गए थे। नमाज की अदायगी के लिए मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ी।