रांची | स्वास्थ्य विभाग ने पीएमसीएच धनबाद और एमजीएम जमशेदपुर के अधीक्षकों को बदल दिया है। सिविल सर्जन गढ़वा के पद पर कार्यरत डॉ तुनुल हेम्ब्रम को पीएमसीएच का अधीक्षक बनाया गया है। वहीं सरायकेला-खरसावां के सिविल सर्जन डॉ. शेष नारायण झा को एमजीएम जमशेदपुर का अधीक्षक बनाया गया है। एमजीएम के अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ सान्याल को मुख्यालय में योगदान करने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी अादेश में डॉ. तुनुल हेम्ब्रम और डॉ. शेष नारायण झा को तत्काल योगदान देने को कहा गया है। डॉ. सिद्धार्थ सान्याल को मुख्यालय में बायोमैट्रिक्स से उपस्थिति बनाने को कहा गया है।