गितीलता में 14 व 15 जून को लगेगा रोजो मेला
खरसावां| खरसावां प्रखण्ड के अंतर्गत गितीलता गांव के शिव मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों की एक बैठक सुनिया हेंब्रम की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से रोजो संक्रांति के उपलक्ष्य में आगामी 14 एवं 15 जून को गितीलता में रोजो मेला के आयोजन करने का निर्णय लिया गया। मेला के दौरान को शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं मेला को सफल बनाने के लिए एक समिति का गठन करने का निर्णय लिया। मासत पर्व सह रोजो मेला के दौरान सात दिनों पूर्व से शुभ घट खरसावां के गितीलता नाला के भक्ता घाट में स्थापित कर विधिवत पूजा अर्चना शुरू की गई। इस दौरान शिव मंदिर की साफ-सफाई व रंग रोगन करने का निर्णय लिया। दो दिनों तक चलने वाले रोजो मेला के दौरान भगवान शिव की पूजा अर्चना होगी। इस दौरान कालीका घाट, मोडा पाट, सोती पाट, रजनी फुडा होगा। साथ श्रद्धालु के द्वारा नंगे पाव अंगारों पर चलकर अपनी भक्ती से भगवान को प्रसन्न करने का प्रयास करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से राजेन प्रधान, शिव शंकर प्रधान उपस्थित थे।