पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खरसावां में बीएलओ-सुपरवाइजर को मिला प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरसावां| खरसावां प्रखंड के सभागार भवन में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बीएलओ व सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता खरसावां के अंचल अधिकारी डागुर कोड़ाह ने किया। प्रशिक्षण में 79 बीएलओ व 8 सुपरवाइजरों को बताया गया कि आगामी 23 मई से 25 जून तक मतदाता सूची के सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलेगा। इस अभियान के तहत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची के सत्यापन करेंगे। 26 जुन से 31 जुलाई तक मतदान केन्द्र स्तरीय भौतिक सत्यापन होगा। जबकि 1 अगस्त से 31 अगस्त तक मतदाता सूची में दर्ज पता का जांच होगा। कार्यक्रम में प्रभारी जेएसएस अशोक, सुपरवाइजर ललित प्रधान, प्रमेन्द्र कुमार पति, नवकुमार मंडल आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...