पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

समय पर घर का निर्माण पूर्ण करें: बीडीओ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत खरसावां प्रखंड के कृष्णापुर-तेलायडीह पंचायत के विभिन्न गांवों में बन रहे आवासों का निरीक्षण करने खरसावां प्रखंड विकास पदाधिकारी दयानंद प्रसाद जायसवाल पहुंचे और आवासों का निरीक्षण करते हुए लाभुकों को ससमय आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। सूद समेत राशि वापस लेने के बाद कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कि वर्ष 2016-17 में खरसावां प्रखंड के लिए कुल 1063 आवास बनाने का लक्ष्य रखा गया था। इसमें भौतिक रूप से 555 आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। जबकि वर्ष 2017-18 के लिए खरसावां की विभिन्न पंचायतों में 241 प्रधानमंत्री आवास बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से भौतिक रूप से 23 आवास का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। बाकी आवासों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि शेष आवासों का निर्माण कार्य आगामी 31 मई तक शतप्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान लाभुकों को कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

पीएम आवास निर्माण कार्य का निरीक्षण करते बीडीओ व अन्य।

खबरें और भी हैं...