पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • खरसावां के बीडीओ ने किया प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण

खरसावां के बीडीओ ने किया प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड विकास पदाधिकारी दयानंद प्रसाद जायसवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत खरसावां प्रखंड के नारायणडीह, सिदाडीह व विटापुर गांव में बन रहे आवास निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री जायसवाल ने बताया कि वर्ष 2016-17 में खरसावां प्रखंड के लिए कुल 1063 आवास बनाने का लक्ष्य रखा गया था। इसमें से 1016 आवास का प्लिंथ लेबल, 896 आवास का लिंटन लेबल, 557 आवास का आरसीसी लेबल व 546 आवास का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। जबकि वर्ष 2017-18 के लिए खरसावां के विभिन्न पंचायतों में 241 प्रधानमंत्री आवास बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

खबरें और भी हैं...