पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छऊ नृत्य से है झारखंड की पहचान: राज्यपाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरायकेला| छऊ महोत्सव के समापन समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि झारखंड की पहचान छऊ नृत्य से है। सरायकेला छऊ एक ऐसा नृत्य है, जिसकी मुखाकृति व अंग संचालन से अपनी भाव को स्पष्ट करता है। पहले इस नृत्य में महिलाओं का रुझान नहीं था, लेकिन अब महिलाएं भी इस नृत्य से जुड़ रही हैं। राज्यपाल ने ओड़िया भाषा में संबोधित किया। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने महोत्सव के दौरान डाक विभाग के विशेष आवरण का विमोचन किया। इस आवरण में सरायकेला, खरसावां व मानभूम छऊ को शामिल किया गया है।

खबरें और भी हैं...