पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलश शोभायात्रा के साथ संगीतय नौ दिवसीय रामकथा ज्ञान यज्ञ हुआ शुरू

कलश शोभायात्रा के साथ संगीतय नौ दिवसीय रामकथा ज्ञान यज्ञ हुआ शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलश शोभायात्रा के साथ संगीतय नौ दिवसीय रामकथा ज्ञान यज्ञ हुआ शुरू

रॉबर्टसन चपले /खरसिया) | संगीतमय श्रीरामकथा ‘ज्ञान यज्ञ’में मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिला व युवतियों ने अपने सिर पर कलश रखकर गांव के मुड़ा तालाब पहुंचीं। यहां जल भरने के बाद कलशयात्रा कर्मा नृत्य व बाजों के साथ गांव के मुख्य मार्गों से होकर वापस कथा स्थल पहुंची। कलश यात्रा का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया और प्रसाद वितरित किया। कथा को प्रभादेवी चौबे सुनाएगी। कथा समय को दोपहर 4 बजे से सायं 7 बजे तक रखा गया है। समापन 24 मई को होगा।

खबरें और भी हैं...