4 माह पहले खरसिया के चोढा चौक से ऐडू तक बनाए ब्रेकरों को अब हटा रहे
बिना मापदंड के ब्रेकरों से हादसे बढ़ गए थे इसलिए अब उसे तोड़कर सड़क को कर रहे लेवल।
भास्कर न्यूज | ऐडू
चार माह पहले खरसिया के चोढा चौक से ऐडू तक बनाया गया स्पीड ब्रेकर को लोक निर्माण विभाग द्वारा स्लोप किया जा रहा है। मार्ग में बने बिना मापदंड के स्पीड ब्रेकर के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ब्रेकर की मापदंड सही नहीं होने से दोबारा से तोड़ने से शासन के पैसे का दुरुपयोग ही माना जा सकता है। राहगीरों की समस्याओं को लेकर भास्कर ने पहले भी कई बार खबर के माधयम से अधिकारियों को अवगत कराई थी।
पहले बनाए गए स्पीड ब्रेकर की मापदंड को विभागीय अधिकारी के देखरेख में बनाया गया या ठेकेदार अपने मर्जी से बनाया क्या यह अनुमान नहीं लगाया गया कि बनाया गया स्पीड ब्रेकर से वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है। जिस पर चार माह बाद शिकायत जिला कलेक्टर से जोगो द्वारा किए जाने पर शासन के लाखों रुपए खर्च कर दोबारा सुधार कार्य किया जा रहा है। या यह कह सकते है कि सीएम का विकास यात्रा इसी रास्ते से गुजरने वाली है जिसके कारण स्पीड ब्रेकर को सुधार कर स्लोप किया जा रहा है। खरसिया से छाल तक का रोड को पूर्व में एसईसीएल की सीएसआर मद से बनवाया गया था। जिसपर एसईसीएल की कोल परिवहन के लिए चलने वाले गाड़ियों का भार अधिक रहता है। जिसके कारण रोड डेमेज अधिक होता है। जिसका मरम्मत एसईसीएल के बजाय लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी के उपयंत्री राजेन्द्र कुमार कौशिल ने बताया कि विभाग-स्पीड ब्रेकर बनने से दो पहिया वाहन चालकों की गिरने कि शिकायत आए दिन आ रहे थे। जिससे लेकर कलेक्टर से भी शिकायत की गई थी। जिससे सही मापदंड कर स्लोप किया जा है।