कठुआ प्रकरण: ट्रायल आज से; वकील बोली-मेरे साथ भी हो सकता है दुष्कर्म
नई दिल्ली/जम्मू| सामूहिक दुष्कर्म के बाद 8 साल की बच्ची की हत्या के आठ आरोपियों के खिलाफ सोमवार से मुकदमा शुरू होगा। वहीं, बच्ची के परिजनों की तरफ से लड़ रही वकील दीपिका एस राजावत ने धमकियां मिलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि मैं कब तक जिंदा रहूंगी। मेरे साथ दुष्कर्म हो सकता है, मेरी हत्या भी हो सकती है। मुझे कल धमकी मिली थी कि तुम्हें माफ नहीं करेंगे।’ उन्होंने कहा कि वह सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताएंगी कि उनकी जान खतरे में है। उल्लेखनीय है कि आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों में एक नाबालिग भी है।