पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1 किशोर समेत दो चचेरी बहनों ने की आत्महत्या: पुलिस षडयंत्र रचकर हत्या की, तीनों शव पेड़ से लटकाए: परिजन

1 किशोर समेत दो चचेरी बहनों ने की आत्महत्या: पुलिस षडयंत्र रचकर हत्या की, तीनों शव पेड़ से लटकाए: परिजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौहटन/बाड़मेर| बिजराड़ क्षेत्र के सरूपे का तला गांव में शुक्रवार को एक किशोर व दो चचेरी बहनों के फंदे से झूलते शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक खेजड़ी के पेड़ से एक किशोर और दो बालिकाओं के शव झूलते देख सीमावर्ती इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार एक और नाबालिग यहां घटनास्थल पर था, लेकिन वह घटना के बाद फरार हो गया। इस नाबालिग के मिलने के बाद ही कारणों का खुलासा हो पाएगा। चौहटन अस्पताल में तीनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया। दो नाबालिग बच्चियों के एक परिजन की ओर से पुलिस को रिपोर्ट दी गई है कि षड्यंत्रपूर्वक उनकी बेटियों और एक अन्य नाबालिग की हत्या की गई है। पुलिस ने हालांकि अभी मर्ग में दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार सरूपे का तला के एक व्यक्ति ने बताया कि गुरुवार रात को परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। रात को ही दो नाबालिग उनकी ढाणियों के पास घूम रहे थे। ये दोनों नाबालिग उसकी चौदह साल की पुत्री व उसके भाई के तेरह साल की पुत्री को बहला-फुसला कर ढाणी से दूर ले गए। सुबह तीन शव फंदे से लटके हुए मिले।

एक ही पेड़ से झूलते मिले 3 नाबालिग के शव
घटनास्थल पर एक और था, पुलिस को उसकी तलाश
पुलिस अन्य पहलूओं को भी ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। ग्रामीणों के मुताबिक दो लड़के और दो लड़कियां थी। जबकि तीनों के शव पेड़ पर थे। एक नाबालिग घर से गायब है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। ग्रामीणों का मानना है कि घटनास्थल पर फरार नाबालिग भी था। तीनों की मौत के बाद चौथा नाबालिग मौके से फरार हो गया। ऐसे में पुलिस फरार नाबालिग की तलाश कर रही है। ग्रामीणों के मुताबिक तीनों निरक्षर है और नाबालिग भी। ऐसे में मरने से पहले किसी तरह का सुसाइड नोट उनके पास से नहीं मिला है। इसी वजह से आत्महत्या की कहानी उलझन भरी बन गई है।

खबरें और भी हैं...