पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोल्ड कोस्ट में 2 दिन बाकी रहते ही ग्लास्गो गेम्स से आगे निकला भारत

गोल्ड कोस्ट में 2 दिन बाकी रहते ही ग्लास्गो गेम्स से आगे निकला भारत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारत को टेबल टेनिस के महिला डबल्स में सिल्वर मिला। मणिका बत्रा और मौमा दास की जोड़ी को फाइनल में सिंगापुर की तियानवेई फेन और मेंगयू यू से 5-11, 4-11, 5-11 से हार झेलनी पड़ी। पुरुष डबल्स में अचंत शरत कमल और जी साथियान ने सिंगापुर के पांग कियोन और पो एथन को 3-1 से हराकर कर फाइनल में प्रवेश किया।

बॉक्सिंग | तीन बॉक्सरों को ब्रॉन्ज, पांच फाइनल में पहुंचे
भारत के उसामुद्दीन मोहम्मद (56 किलो), मनोज कुमार (69) और नमन तंवर (91 किलो) सेमीफाइनल में हार गए। इस तरह इन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। वहीं, अमित (46-49 किलो), गौरव सोलंकी (52 किलो), मनीष कौशिक (60 किलो), विकास कृष्णन (75) और सतीश कुमार (91+ किलो) फाइनल में पहुंच गए हैं।

बजरंग ने फाइनल में वेल्स के केन चारिग को 10-0 से हराया। उन्होंने अपने सारे मैच इसी अंतर से जीते।

बैडमिंटन | श्रीकांत, साइना, सिंधु, प्रणय सेमीफाइनल में
बैडमिंटन में पीवी सिंधु और साइना नेहवाल महिला सिंगल्स और किदांबी श्रीकांत, एचएस प्रणय पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। वर्ल्ड नंबर-1 श्रीकांत ने सिंगापुर के जिन रेई रेयान एनजी और प्रणय ने श्रीलंका के दिनुका करुणार|े को हराया। सिंधु ने कनाडा की ब्रिटनी टैन और साइना ने कनाडा की रेचल होंडेरिच को से मात दी।

लगातार दूसरे दिन चाराें पहलवानों ने मेडल जीते
कुश्ती | बजरंग ने दिलाया गोल्ड, पूजा को सिल्वर
कुश्ती में भारत के बजरंग पूनिया ने 65 किलोग्राम वेट कैटेगरी में गोल्ड जीता। मौसम खत्री (97 किलो), पूजा ढांडा (57 किलो) ने सिल्वर और दिव्या काकरान (68 किलो) ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। कुश्ती में भारत ने अब तक तीन गोल्ड, तीन सिल्वर और दो ब्रॉन्ज जीते हैं। बजरंग ने फाइनल में वेल्स के केन चारिग को 10-0 से हराकर गोल्ड जीता। उन्होंने यह मुकाबला सिर्फ 85 सेकंड में ही जीत लिया। बजरंग ने अपने सभी मुकाबले 10-0 के अंतर से जीते। दिव्या ने ब्रॉन्ज के लिए खेला गया मैच सिर्फ 26 सेकंड में जीत लिया।

भारत एकमात्र देश है, जिसने अब तक कुश्ती के हर वेट कैटेगरी में मेडल जीते हैं। अब तक दोनों दिन 4-4 कैटेगरी के मुकाबले हुए। भारत ने इनमें 8 मेडल जीते।

स्क्वॉश | दीपिका पल्लीकल और घोषाल का मेडल पक्का
स्क्वॉश में दीपिका पल्लीकल और सौरभ घोषाल की जोड़ी ने मिक्स्ड इवेंट के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। दीपिका-घोषाल ने न्यूजीलैंड की जोड़ी जॉएल किंग और कोल पॉल को हरा दिया। भारतीय जोड़ी ने यह मैच 49 मिनट में जीता। साथ ही दीपिका ने जोशना चिनप्पा के साथ महिला डबल्स के सेमीफाइनल में भी जगह बना ली।

इस बार गोल्ड की संख्या 17 पहुंची, ग्लास्गो में 15 गोल्ड जीते थे
शूटिंग | तेजस्विनी ने दो दिन में दूसरा मेडल जीता
15 साल के अनीस भनवाला ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 30 अंक जुटाए। शूटिंग में भारत को शुक्रवार को एक अन्य गोल्ड तेजस्विनी सावंत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में दिलाया। अंजुम मुदगिल ने सिल्वर जीता। तेजस्विनी का कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में यह सातवां मेडल है। उन्होंने 2006 गेम्स में दो गोल्ड, 2010 में दो सिल्वर और ब्रॉन्ज जीता था जबकि गोल्ड कोस्ट में गोल्ड और सिल्वर के रूप में दो और पदक जीत लिए हैं। तेजस्विनी ने गुरुवार को सिल्वर जीता था।

गोल्ड कोस्ट में शूटिंग में भारत के छह गोल्ड सहित 15 मेडल हो चुके हैं। भारत ने 2014 में ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में 4 गोल्ड समेत 17 मेडल जीते थे।

हॉकी | न्यूजीलैंड से हारा भारत, गोल्ड का सपना टूटा
भारतीय पुरुष हॉकी सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से 2-3 से हार गई। इसके साथ ही उसका लगातार तीसरे कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में खेलने का सपना टूट गया। भारत ने मैच में चार मिनट शेष रहते पेनल्टी कार्नर पर हरमनप्रीत के गोल की मदद से स्कोर 2-3 किया। लेकिन, इसके बाद कोई और गोल नहीं हुआ। भारत के लिए एक अन्य गोल सूरज कुकरेजा ने किया था। ब्रॉन्ज मेडल के लिए भारत का सामना इंग्लैंड से होगा।

मेडल टैली (टॉप-10)
देश गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज कुल

ऑस्ट्रेलिया 65 49 54 168

इंग्लैंड 31 34 34 99

भारत 17 11 14 42

कनाडा 14 34 26 74

द. अफ्रीका 13 10 12 35

न्यूजीलैंड 10 14 12 36

स्कॉटलैंड 9 13 19 41

नाइजीरिया 8 5 5 18

साइप्रस 8 1 5 14

वेल्स 7 10 12 29

भारत के आज के मुकाबले
4:30 (सुबह) शूटिंग में चैन सिंह राजपूत, संजीव राजपूत, मानवजीत संधू, किनन चेनाई का मुकाबला।

5.00 (सुबह) टेबल टेनिस के दोनों मिक्स्ड डबल्स सेमीफाइनल।

6.00 (सुबह) महिला हॉकी में इंग्लैंड से ब्रॉन्ज मेडल का मैच।

6.00 (सुबह) कुश्ती में साक्षी, सोमवीर, विनेश, सुमित के मुकाबले।

6.10 (सुबह) टेबल टेनिस में मणिका बत्रा का सेमीफाइनल।

6.30 (सुबह) बैडमिंटन मंे श्रीकांत, प्रणय, साइना, सिंधु के सेमीफाइनल।

8:02 (सुबह) बॉक्सिंग के फाइनल, अमित (8:02), गौरव साेलंकी (8.17), मनीष (8.32)।

10:05 (सुबह) जेवलिन थ्रो का फाइनल (नीरज चोपड़ा)।

10:45 (सुबह) ट्रिपल जंप का फाइनल (अरपिंदर सिंह)। 11:40 (सुबह) 1500 मीटर दौड़ का फाइनल (जिनसन जॉनसन)

12:08 (दोपहर) महिला 4 गुणा 400 मीटर रिले रेस का फाइनल।

12:37 (दोपहर) पुरुष 4 गुणा 400 मीटर रिले रेस का फाइनल।

2:02 (दोपहर) बॉक्सिंग के फाइनल, एमसी मैरीकॉम (2:02), विकास (3:17), सतीश (3:47)।

2:30 (दोपहर) पुरुष हॉकी में इंग्लैंड से ब्रॉन्ज मेडल का मैच। 2:30 (दोपहर) स्क्वॉश मिक्स्ड डबल्स फाइनल (दीपिका-सौरव)।

खबरें और भी हैं...