- Hindi News
- National
- सुरक्षा परिषद में रूस ने कहा सीरिया में हमला हुआ तो दो देशों में युद्ध शुरू हो जाएगा
सुरक्षा परिषद में रूस ने कहा- सीरिया में हमला हुआ तो दो देशों में युद्ध शुरू हो जाएगा
मॉस्को/वॉशिंगटन/दमिश्क| सीरिया में केमिकल अटैक को लेकर अमेरिका सहित कुछ देशों के आक्रामक रुख पर रूस ने कहा है कि सीरिया में हमला हुआ तो दो देशों में युद्ध छिड़ जाएगा। संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत वैसिली नेबेंजिया ने सुरक्षा परिषद की अनौपचारिक बैठक के बाद कहा- हालात बहुत खराब हैं, इसलिए वहां रूस की सेना मौजूद है। उन्होंने अमेरिका और मित्र देशों पर अंतरराष्ट्रीय शांति को खतरे में डालने का आरोप लगाते हुए कहा- युद्ध के खतरे को टालना तात्कालिक जरूरत है।