पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैंसला आंदोलन के मूड में नहीं दिखे, भीड़ के गुस्सा होने पर 23 तक के लिए टाला आंदोलन, सरकार के प्रस्तावों को गुर्जरों ने नहीं माना

बैंसला आंदोलन के मूड में नहीं दिखे, भीड़ के गुस्सा होने पर 23 तक के लिए टाला आंदोलन, सरकार के प्रस्तावों को गुर्जरों ने नहीं माना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति की भरतपुर के बयाना में अड्डा गांव की महापंचायत में निर्णय लिया गया है कि 23 मई को पीलूपुरा कारवारी में आंदोलन पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। इससे पूर्व राज्य सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को गुर्जर नेता हिम्मत सिंह ने जैसे ही पढ़ना शुरु किया तो गुर्जरों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस प्रस्ताव में गुर्जरों को आरक्षण देने का फार्मूला नहीं है। इस पर गुर्जरों की नाराजगी थामने के लिए गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने कहा कि वर्ष 2007 और वर्ष 2008 जैसे हिंसक आंदोलन जैसी गलती दोबारा नहीं करना चाहते हैं। लोगों की जान दांव पर नहीं लगाना चाहते। सरकार से बगैर जानमाल के नुकसान के आरक्षण लेकर रहेंगे। इसके बावजूद भी गुर्जर शांत नहीं हुए और आंदोलन करने की बात पर अड़ गए। इस पर बैंसला ने गुस्साए गुर्जरों का रूख देखते हुए 23 मई को पीलूपुरा श्रद्धांजलि सभा में आंदोलन के मुद्दे पर अंतिम फैसला लेने की बात कही। तब जाकर गुर्जर शांत हुए। इस दौरान ही अंधड़ की वजह से महापंचायत खत्म करनी पड़ी। उधर महापंचायत के बाद गुर्जर नेता हिम्मत सिंह ने कहा कि जब तक राज्य सरकार यूपी की तर्ज पर केटेगराइजेशरन के लिए कमेटी नहीं बनाएगी तब-तक सरकार से कोई वार्ता नहीं होगी। उधर गुर्जर आरक्षण के मुद्दे पर ही छत्तीसा के पंच-पटेलों की मोरोली स्थित टोंटा बाबा मंदिर पर पंचायत हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि 23 मई को कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की महापंचायत का विरोध किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...