पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रिंस हैरी के साथ बेटी मेगान की शादी में शरीक नहीं हो पाएंगे उनके पिता

प्रिंस हैरी के साथ बेटी मेगान की शादी में शरीक नहीं हो पाएंगे उनके पिता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
19 मई को शादी से कुछ दिन पहले मेगान के पिता थाॅमस को हार्ट अटैक

एजेंसी | लंदन

ब्रिटेन के शाही परिवार में 19 मई को प्रिंस हैरी और मेगान मर्केल की शादी होने जा रही है। इस शादी की तैयारियां अंतिम चरण मैं और दुनियाभर में चर्चा है, पर इसमें दुल्हन मेगान के पिता थॉमस शामिल नहीं हो सकेंगे। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक थॉमस को कुछ दिन पहले ही हार्ट अटैक आया है। इस हार्टअटैक के बाद वे अस्पताल से घर आ गए थे। पर सोमवार को उन्हें सीने में फिर दर्द हुआ। इस कारण उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इस कारण वे शादी में शरीक होने की स्थिति में नहीं है। इस मामले पर शाही परिवार के केंसिंगटन पैलेस ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया- इस ये बेहद मुश्किल घड़ी है। मर्केल के पिता के बारे में कुछ मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि वे विंडसर केसल के सेंट जॉर्ज चापेल में होने जा रही शादी में शरीक नहीं हो पाएंगे।’ ये थॉमस के लिए भी बेहद भावुक पल होंगे, जब बेटी उनके बिना शादी करेगी। प्रिंस हेरी और मेगान ने भी मीडिया से आग्रह किया है कि मेगान के पिता की हालत को देखते हुए उनके न आने के फैसले का सम्मान करें।

खबरें और भी हैं...