पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजस्थान की प्लेऑफ की उम्मीदों को झटका, कोलकाता ने हराया

राजस्थान की प्लेऑफ की उम्मीदों को झटका, कोलकाता ने हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोलकाता ने राजस्थान रॉयल्स के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को झटका दिया। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी से केकेआर ने रॉयल्स को 6 विकेट से पराजित किया। रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 142 रन बनाए। जवाब में केकेआर की टीम ने 18 ओवर में चार विकेट पर 144 रन बना मैच जीत लिया। क्रिस लिन ने 45 और कप्तान दिनेश कार्तिक ने 37* रन बनाए। बेन स्टोक्स ने 15 रन देकर तीन विकेट लिए। राजस्थान के जोस बटलर ने 39 रन की पारी खेली। इस हार के बाद भी राजस्थान रॉयल्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। अब आरसीबी से जीत और अन्य टीमों के रिजल्ट पर उम्मीदें टिकी हैं।

स्कोर बोर्ड

राजस्थान रॉयल्स रन गेंद 4 6

राहुल त्रिपाठी कै. कार्तिक बो. रसेल 27 15 4 1

बटलर कै. स्केंटलबरी बो. कुलदीप 39 22 5 2

रहाणे बो. कुलदीप 11 12 1 0

सेमसन पगबाधा बो. नरेन 12 10 2 0

स्टोक्स कै. एंड बो. कुलदीप 11 13 0 0

बिन्नी स्टं. कार्तिक बो. कुलदीप 1 4 0 0

गोथम कै. कार्तिक बो. शिवम 3 5 0 0

उनादकट बो. प्रसिद्ध कृष्णा 26 18 3 1

सोढी कै. कार्तिक बो. प्रसिद्ध कृष्णा 1 6 0 0

आर्चर कै. शुबमन गिल बो. रसेल 6 5 1 0

अनुरीत सिंह अविजित 3 4 0 0

अतिरिक्त : 2, कुल : 19 ओवर में 10/142 रन, विकेट-पतन : 1-63, 2-76, 3-85, 4-95, 5-96, 6-103, 7-107, 8-128, 9-135, 10-142, गेंदबाजी : शिवम मावी 4-0-44-1, प्रसिद्ध कृष्णा 4-0-35-2, सुनील नरेन 4-0-29-1, रसेल 3-0-13-2, कुलदीप यादव 4-0-20-4.

कोलकाता नाइटराइडर्स रन गेंद 4 6

सुनील नरेन कै. गौथम बो. स्टोक्स 21 7 2 2

क्रिस लिन कै. अनुरीत बो. स्टोक्स 45 42 5 1

रॉबिन उथप्पा कै. त्रिपाठी बो. स्टोक्स 4 6 0 0

नीतिश राणा पगबाधा बो. सोढी 21 17 2 1

दिनेश कार्तिक अविजित 41 30 5 1

आंद्रे रसेल अविजित 10 6 2 0

अतिरिक्त : 2, कुल : 18 ओवर में 4/144 रन, विकेट-पतन : 1-21, 2-36, 3-69, 4-117, गेंदबाजी : कृष्णप्पा गौथम 2-0-32-0, बेन स्टोक्स 4-1-15-3, जोफ्र आर्चर 4-0-42-0, ईश सोढी 4-0-21-1, जयदेव उनादकट 3-0-23-0, अनुरीत सिंह 1-0-10-0.

रॉयल्स : 10/142 (19), कोलकाता : 4/144 (18)

कुलदीप यादव

चार विकेट लेकर कुलदीप यादव बने मैन ऑफ द मैच

कुलदीप यादव ने राजस्थान रॉयल्स के चार बल्लेबाजों जोस बटलर (39), कप्तान अजिंक्य रहाणे (11), बेन स्टोक्स (11) और स्टुअर्ट बिन्नी (1) को अपना शिकार बनाया।

टाॅप-5 बल्लेबाज

रिषभ पंत

12 मैच 582 रन

खिलाड़ी (टीम) मैच रन

लोकेश राहुल (पंजाब) 12 558

जोस बटलर (राजस्थान) 13 548

विलियम्सन (हैदराबाद) 12 544

अंबाति रायडू (चेन्नई) 12 535

टाॅप-5 गेंदबाज

एंड्रयू टाई

12 मैच 20 विकेट

खिलाड़ी (टीम) मैच विकेट

हार्दिक पंड्या (मुंबई) 11 18

उमेश यादव (बेंगलुरू) 12 17

सुनील नरेन (कोलकाता) 13 15

ट्रेंट बोल्ट (दिल्ली) 12 15

आईपीएल -11 प्वाइंट टेबल

रैंक टीम मैच जीत हारे अंक

1 सनराइजर्स हैदराबाद 12 9 3 18

2 चेन्नई सुपर किंग्स 12 8 4 16

3 कोलकाता नाइटराइडर्स 13 7 6 14

4 राजस्थान रॉयल्स 13 6 7 12

5 किंग्स इलेवन पंजाब 12 6 6 12

6 मुंबई इंडियंस 12 5 7 10

7 राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 12 5 7 10

8 दिल्ली डेयरडेविल्स 12 3 9 6

22 मई को क्वालिफायर-1 से पहले महिला टी20 चैलेंज मैच खेला जाएगा

आईपीएल-11 में 22 मई को महिला टी20 चैलेंज मैच खेला जाएगा। इसमें स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर दो अलग-अलग टीमों की कप्तानी करेंगी। इन टीमों में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की खिलाड़ी भी शामिल होंगी। यह मैच दोपहर दो बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इसका सीधा प्रसारण भी होगा। इसके बाद इसी मैदान पर शाम 7 बजे से आईपीएल का पहला क्वालिफायर खेला जाएगा।

शशांक मनोहर फिर चुने गए आईसीसी के चेयरमैन

दुबई | पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर एक बार फिर आईसीसी के चेयरमैन चुन लिए गए हैं। वे निर्विरोध चुने गए। आईसीसी के मुताबिक मनोहर इस पद के लिए इकलौते उम्मीदवार थे। मनोहर ने दोबारा आईसीसी चेयरमैन चुने जाने के बाद कहा यह मेरे लिए सम्मान की बात है। मुझमें विश्वास जताने के लिए मैं सभी आईसीसी डायरेक्टरों का शुक्रिया अदा करता हूं। मनोहर 2016 में आईसीसी के पहले स्वतंत्र चेयरमैन बने थे। उन्होंने कहा, ‘हमने साथ मिलकर कई बड़े कदम उठाए। मैंने 2016 में खेल से जो वादा किया उन सभी को पूरा किया। अगले दो साल में हम अपने सदस्यों देशों के साथ खेल को और विस्तार देने की कोशिश करेंगे।

रॉयल्स के बेन स्टोक्स की शानदार गेंदबाजी भी नहीं आई टीम के काम

सबसे ज्यादा छक्के

31

रिषभ पंत

सबसे ज्यादा

चौके

61

रिषभ पंत

खबरें और भी हैं...