पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परीक्षाओं की तैयारी के लिए सामान्य ज्ञान के सवाल

परीक्षाओं की तैयारी के लिए सामान्य ज्ञान के सवाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
Q1. एक ट्रांजिस्टर के निर्माण में प्रयुक्त पदार्थ है?

(a) एल्युमीनियम (b) तांबा (c) सिलिकॉन (d) चांदी

Q2. निम्न में से किस प्रक्रिया में ऊर्जा का उत्सर्जन होता है?

(a) श्वसन (b) प्रकाश संश्लेषण (c) तरल पानी वाष्पीकरण (d) अवशोषण

Q3. यदि एक लड़का एक ट्रेन में बैठा है, जो निरंतर वेग पर चल रही है, और उसके द्वारा एक गेंद को सीधे हवा में फेंकना है, तो गेंद

(a) उसके सामने गिरेगी (b) उसके पीछे गिरेगी

(c) हाथ में गिरेगी (d) उपरोक्त में से कोई भी नहीं

Q4. फोटोवोल्टाइक सेल क्या हैं?

(a) सौर सेल (b) थर्मल सेल (c) सल्फर सेल (d) मॉलर सेल

Q5. सूर्य और चंद्रमा किसके कारण क्षितिज के पास अंडाकार दिखाई देते हैं?

(a) अपवर्तन (b) दृष्टि भ्रम (c) इंटरफेरेंस घटना (d) उनका वास्तविक आकार

Q6. सूर्य के प्रकाश के अदृश्य भाग का उपयोग कर प्रकाश संश्लेषण कुछ __ द्वारा किया जाता है?

(a) पेड़ (b) शैवाल (c) जीवाणु (d) कवक

Q7. लाल प्रकाश सिग्नल को खतरे के संकेत के रूप में प्रयोग किया जाता है क्योंकि-

(a) रेड लाइट कम से कम फैलती हैं।

(b) यह आंखों के लिए सहज है।

(c) यह कम से कम रासायनिक प्रतिक्रिया उत्पन्न करता है।

(d) यह हवा में कम से कम अवशोषित होता है।

Q8. निम्न में से कौन सा रंग इंद्रधनुष के मध्य में देखा जाता है?

(a) नीला (b) हरा (c) लाल (d) पीला

Q9. दोपहर 12 बजे इंद्रधनुष किस दिशा में देखा जा सकता है/

(a) पश्चिम में (b) दक्षिण में (c) पूर्व में (d) यह नहीं देखा जा सकता है

Q10. रंगीन टीवी में रंग किन तीन रंगों के संयोजन से निर्मित होते हैं-

(a) लाल, नीला और नारंगी (b) लाल, हरा और नीले

(c) लाल, पीला और हरे रंग (d) लाल, हरा और भूरा

Q11. पानी की सतह पर लोहे की सुई को धीरे-धीरे रखने पर वह क्यों तैरती है?

(a) यह पानी के नीचे तब तक रहेगी, जब तक यह अपने भार से अधिक पानी विस्थापित करेगी (b) सुई का घनत्व पानी की तुलना में कम है।

(c) सतह तनाव के कारण (d) इसके आकार के कारण

Q12. निम्नलिखित में से कौन विद्युत का सर्वश्रेष्ठ सुचालक है?

(a) मैका (b) कॉपर (c) गोल्ड (d) सिल्वर

Q13. इनमें से क्या परमाणु ईंधन के रूप में प्रयोग नहीं किया जाता है?

(a) यूरेनियम (b) थोरियम (c) प्लूटोनियम (d) लेड

Q14. ऑप्टिकल सजावट और विज्ञापन के लिए निर्वहन ट्यूबों में कौन सी गैस उपयोग होती है?

(a) कार्बन डाइऑक्साइड (b) अमोनिया (c) सल्फर डाइऑक्साइड (d) नियॉन

Q15. एक किलोवॉट घंटा किसके बराबर है?

(a) 3.6 मेगाजूल (b) 3.8 मेगाजूल (c) 3.2 मेगाजूल (d) 4.0 मेगाजूल

उत्तर : 1 (c), 2 (a), 3 (c), 4 (a), 5 (a), 6 (c), 7 (a), 8 (b), 9 (d), 10 (b), 11 (c), 12 (d), 13 (d), 14 (d), 15 (a)

ताजा घटनाक्रम, जो पूछे जा सकते हैं परीक्षाओं में

1. मारियो एब्दो बेनितेज पराग्वे के नए राष्ट्रपति चुने गए हैं।

2. वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में भारत को 138वां स्थान मिला है। 180 देशों की इस सूची में नॉर्वे पहले पायदान पर है।

3. शूटर गौरी शोरान को हरियाणा के स्वास्थ्य प्रोग्राम का ब्रैंड एम्बेसडर बनाया गया।

4. बार्सीलोना ने 25वीं बार ला लीगा खिताब जीता।

5. राजीव कुमार नागपाल को वेनेजुएला में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।

6. हरेंद्र सिंह को भारतीय पुरुष हॉकी टीम का कोच नियुक्त किया गया।

7. बीसीसीआई ने पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ को प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए नामित किया है।

खबरें और भी हैं...