- Hindi News
- National
- स्टूडेंट्स के मेल पर आएंगे हल प्रश्नपत्र, रिकॉर्डेड रिस्पोंस भी देखने को मिलेंगे
स्टूडेंट्स के मेल पर आएंगे हल प्रश्नपत्र, रिकॉर्डेड रिस्पोंस भी देखने को मिलेंगे
कोटा | सीबीएसई की ओर से आयोजित जेईई मेन्स एग्जाम के दोनों खत्म हो चुके हैं। करीब 11.50 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा ऑफलाइन और ऑनलाइन मोड में दी। अब स्टूडेंट्स को उनको पेपर और रिकॉर्डेड रिस्पोंस उनकी मेल आईडी पर भेज दिए जाएंगे। इससे वह 24 अप्रैल को जारी होने वाली आंसर-की से मिलान कर पाएंगे। मेन्स की रैंक के आधार पर देश की 31 एनआईटी, 20 ट्रिपल आईटी एवं 20 जीएफटीआई की लगभग 26 हजार सीटों पर प्रवेश मिलता है। ऑफलाइन परीक्षा में 10 लाख 43 हजार 739 विद्यार्थी शामिल हुए थे। 15 व 16 अप्रैल को ऑनलाइन मोड में भी एक लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। मेन का स्कोर व आल इंडिया रैंक 30 अप्रैल को जारी होगी।