संगरूर में साइड देते समय स्कूल बस पेड़ से टकराकर पलटी, 15 बच्चे जख्मी
भवानीगढ़| स्टील मैनज स्कूल चन्नों की 25 बच्चों से भरी बस सोमवार सुबह गांव मुंशीवाला से कालाझाड़ रोड पर वाहन को साइड देते समय पेड़ से टकराकर खेत में पलट गई। हादसे में 15 से अधिक बच्चे घायल हुए जिन्हें भवानीगढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इनमें से दूसरी कक्षा के छात्र रणबीर सिंह की बाजू टूट गई है जबकि बस में महिला सेवादार माई जीतों को भी गंभीर चोटें आईं हैं। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। घटना से गुस्साए बच्चों के परिजनों ने कालाझाड़ के पास संगरूर-पटियाला नेशनल हाईवे पर धरना देकर यातायात को ठप कर दिया। पुलिस ने बस चालक निभय सिंह निवासी काला झाड़, टांसपोर्ट इंचार्ज सतिंदरपाल सिंह और स्कूल के मालिक जसबीर सिंह ढींढसा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।