नई दिल्ली| सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी ने 2,000 मेगावाट सौर परियोजनाओं की नीलामी की योजना जून के पहले सप्ताह तक के लिए टाल दी है। कंपनियों की इस नीलामी से पहले राज्यों के बीच बिजली पारेषण के मुद्दे के समाधान की मांग को देखते हुए यह कदम उठाया गया। उद्योग सूत्रों के अनुसार इसके अलावा सोलर एनर्जी कारपोरेशन आफ इंडिया (एसईसीआई) 2,000 मेगावाट की सौर क्षमताओं के लिए बोली आगे बढ़ा सकती है। इसकी नीलामी जून के पहले सप्ताह में होनी है। सूत्रों के अनुसार एनटीपीसी की 2,000 मेगावाट सौर क्षमताओं के लिए बोली 21 मई, 2018 को लगाई जानी थी। इसे अब आगे बढ़ाकर जून के पहले सप्ताह में कर दिया गया है।