पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जकरबर्ग ने 2017 में ली एक डॉलर सैलरी, लेकिन निजी सुरक्षा, प्राइवेट जेट पर खर्च हुए 58 करोड़ रु.

जकरबर्ग ने 2017 में ली एक डॉलर सैलरी, लेकिन निजी सुरक्षा, प्राइवेट जेट पर खर्च हुए 58 करोड़ रु.

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजेंसी | मैनलो पार्क (कैलिफोर्निया)

फेसबुक के को-फाउंडर और सीईओ मार्क जकरबर्ग ने 2017 में एक डॉलर सैलरी ली। लेकिन पिछले साल उनकी निजी सुरक्षा और प्राइवेट जेट के इस्तेमाल पर फेसबुक ने 89 लाख डॉलर (करीब 57.85 करोड़ रुपए) खर्च किए हैं।

यह 2016 के मुकाबले 53.5% अधिक है। फेसबुक ने एक फाइलिंग में बताया कि सिक्युरिटी पर खर्च बढ़ने से 33 वर्षीय अरबपति मार्क जकरबर्ग के कंपनसेशन में यह बढ़ोतरी हुई है। 2017 में उनके घर की सुरक्षा पर 73 लाख डॉलर (करीब 47.45 करोड़ रुपए) और निजी उपयोग के लिए प्राइवेट एयरक्राफ्ट के इस्तेमाल पर 15 लाख डॉलर (करीब 9.75 करोड़ रुपए) खर्च हुए हैं।

2016 में जकरबर्ग की निजी सुरक्षा पर 49 लाख डॉलर (करीब 31.85 करोड़ रुपए) खर्च हुए थे। फाइलिंग में कहा गया कि फेसबुक की लोकप्रियता के मद्देनजर कंपनी प्रमुख होने के नाते जकरबर्ग की सुरक्षा को खतरा है। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी की कंपनसेशन एंड गवर्नेंस कमेटी ने अपने सीईओ सुरक्षा को लिए ‘ओवरऑल सिक्यूरिटी प्रोग्राम’ को मंजूरी दी है।

अभी हैं दुनिया के सातवें सबसे अमीर शख्स

ब्लूमबर्ग बिलियनरीज इंडेक्स के मुताबिक 6,670 करोड़ डॉलर (करीब 4.33 लाख करोड़ रुपए) की संपत्ति के साथ जकरबर्ग दुनिया के सातवें अमीर शख्स हैं। उनके पास फेसबुक के 40.15 करोड़ शेयर हैं। फेसबुक के सीईओ जकरबर्ग 2013 से सिर्फ एक डॉलर सैलरी लेते आ रहे हैं। लेकिन पिछले एक साल में फेसबुक में उनका वोटिंग पावर मामूली बढ़कर 59.9% रहा है। इस साल फरवरी में जकरबर्ग ने अपने परोपकारी संगठन ‘चान जकरबर्ग इनिशिएटिव’ को धन मुहैया कराने के लिए फेसबुक के 35.7 करोड़ शेयर बेच दिए थे।

खबरें और भी हैं...