पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंजाबी सिंगर परमीश को मोहाली में मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

पंजाबी सिंगर परमीश को मोहाली में मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहाली| पंजाबी सिंगर व एक्टर परमीश वर्मा पर शुक्रवार रात करीब सवा 1 बजे उनके घर से कुछ दूर फायरिंग की गई। इसमें परमीशव उनके दोस्त कुलवंत सिंह चहल घायल हुए हैं। गोली परमीश के घुटने को छूकर निकल गई है, जबकि कुलवंत के घुटने पर गोली लगी है। वारदात के महज दो घंटे बाद फरार गैंगस्टर रिंदा के साथी दलप्रीत सिंह धाहा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर परमीश पर हमले की जिम्मेदारी ली है। कुलवंत के बयानों पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मौके से पुलिस को .315 बोर के 6 खोल मिले हैं। हमले के बाद परमीश ने चलती गाड़ी से एसएसपी कुलदीप सिंह चहल को खुद पर हुए हमले की जानकारी दी। 10 मिनट बाद चहल फोर्स के साथ पहंुचे और दोनों को रात 2.10 बजे फोर्टिस में दाखिल कराया। परमीश और कुलवंत का इलाज चल रहा है। हालांकि डॉक्टर्स ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई है।

परमीश ने गाड़ी भगाई, पर हमलावर फायरिंग करते रहे: पुलिस को दिए बयानों में कुलवंत ने बताया कि वे रात को एलांते मॉल में प्रोग्राम खत्म होने के बाद अपने घर मोहाली आ रहे थे। गाड़ी परमीशचला रहे थे और साथ वाली सीट पर कुलवंत बैठे थे। पिछली सीट पर एक बाउंसर बैठा था। उन्होंने गुरुद्वारा सिंह शहीदा के सामने होमलैंड के पास बाउंसर को उतारा। उसके बाद जेडब्लयू मैरियट में एक अन्य दोस्त सुखमन वर्मा के साथ डिनर करना था। लेकिन शनिवार सुबह दिल्ली में एक शो के लिए जाना था, इसलिए डिनर का प्रोग्राम कैंसिल कर दिया और सीधे सेक्टर-91 के सावित्री एन्क्लेव स्थित अपने फ्लैट की ओर चल पड़े। बाउंसर को उतारने के चार किलोमीटर बाद 3 मिनट के अंतराल पर जब उन्होंने अपनी गाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 के रोड से सेक्टर-91 की रोड की ओर मोड़ी तो पीछे से तेज रफ्तार सफेद क्रिएटा कार आई। उसमें करीब 5 लड़के बैठे थे। क्रिएटा गाड़ी ड्राइवर साइड की ओर उनके कार के साथ आई और फायरिंग शुरू हो गई।

धाहा ने फेसबुक पर लिखा- इस बार बच गया अगली बार नहीं छोड़ेंगे...

परमीश के अनुसार उन पर हमला शुक्रवार रात करीब सवा एक बजे हुआ। गैंगस्टर दलप्रीत सिंह धाहा ने करीब 3 बजकर 01 मिनट पर अपनी फेसबुक वॉल पर परमीश पर हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि इस बार बच गया है लेकिन अगली बार छोड़ेंगे नहीं।

धाहा ट्राईसिटी में सक्रिय है। उसने सेक्टर-38 के गुरुद्वारा साहब के पास होशियारपुर के एक सरपंच को गैंगस्टर रिंदा के साथ मिलकर गोलियां मारीं थीं।

खबरें और भी हैं...