पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 4 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं, 13 हजार लोग बेघर हुए, भूस्खलन से 6 मौतें

4 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं, 13 हजार लोग बेघर हुए, भूस्खलन से 6 मौतें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अगरतला में 24 घंटे में 27 मिमी बारिश दर्ज हुई

अगले 48 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी

अगरतला| त्रिपुरा में दो दिनों से हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। राज्य के करीब 13 हजार लोग विस्थापित हुए हैं। अगरतला में 24 घंटे में 27 मिमी बारिश हुई हैै। प्रदेश की प्रमुख नदियों में वॉटर लेवल खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। गोमती, देव, मनु और हावड़ा नदी में हर घंटे जलस्तर बढ़ता जा रहा है। इससे पूरे राज्य में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताई है। हावड़ा नदी का पानी 10.3 मीटर पर बह रहा है, जो खतरे के निशान से आधा मीटर अधिक है। नदी के किनारे बसे गांवों के 700 परिवारों को सुरक्षित कैंपों में लाया गया है। एनडीआरएफ की 16 नावों को राहत कार्य में लगाया गया है।

खबरें और भी हैं...