पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक का फैसला वही जो गुजरात ‘वाला’ चाहे

कर्नाटक का फैसला वही जो गुजरात ‘वाला’ चाहे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करीब 32 घंटे के सस्पेंस के बाद बुधवार रात साफ हो गया कि कर्नाटक में सरकार भाजपा ही बनाएगी। नरेंद्र मोदी के गुजरात का मुख्यमंत्री रहने के दौरान वित्त मंत्री रहे राज्यपाल वजुभाई वाला ने येद्दियुरप्पा को गुरुवार सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने का न्योता दिया। पत्र रात करीब 9.30 बजे सामने आया। राज्यपाल के फैसले के खिलाफ रात 11 बजे कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने रात को ही सुनवाई का आग्रह किया। रात 12.00 बजे तक साफ नहीं हुआ था कि सुनवाई होगी या नहीं। 104 विधायकों वाली भाजपा सरकार तभी बचा सकेगी, जब वह कांग्रेस या जेडीएस के कम से कम सात विधायक तोड़े। ऐसे में कांग्रेस+जेडीएस ने अपने विधायक रातों-रात रिजॉर्ट शिफ्ट कर दिए।

राजभवन से डेढ़ घंटा पहले भाजपा नेता ने बताया- न्योता मिल गया

शाम 7.56 भाजपा विधायक सुरेश ने ट्वीट किया- येद्दि सुबह 9 बजे शपथ लेंगे। कर्नाटक भाजपा ने इसे रीट्वीट किया।

द ग्रेट पॉलिटिकल ड्रामा

फाइल फोटो

राज्यपाल वजुभाई वाला गुजरात भाजपा के बड़े नेता रहे हैं। 1996 में गुजरात भाजपा अध्यक्ष थे, तब देवेगौड़ा पीएम थे। शंकर सिंह के भाजपा छोड़ने के बाद देवेगौड़ा ने भाजपा सरकार बर्खास्त कर दी थी।

32 घंटे का सस्पेंस; सरकार बनाने के लिए हर तौर-तरीका अपनाया गया

साम: येद्दि दो बार राज्यपाल से मिले। शाम को कुमारस्वामी गए। दोनों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसलों और पिछले उदाहरणों के साथ दावे रखे।

कांग्रेस-जेडीएस के 13 विधायक सदन न आएं तो बचेगी सरकार

दाम: जेडीएस के नेता एचडी कुमारस्वामी बोले कि भाजपा की ओर से 100 करोड़ रु. और मंत्री पद का लालच दिया जा रहा है।

रात 8.30 कर्नाटक के डीजीपी ने भाजपा नेताओं के घरों के साथ प्रमुख शहरों में सुरक्षा कड़ी करने के आदेश दिए।

कुल सीटें: 222, कुमारस्वामी 2 सीटों पर जीते हैं। यानी उनका एक ही वोट रहेगा। तो वोट हुए 221

फ्लोर टेस्ट के लिए एक विधायक प्रोटेम स्पीकर बनेगा। कुल वोट बचे 220, तो बहुमत 111 पर होगा।

येद्दियुरप्पा सरकार के लिए दो स्थितियां संभव

1 भाजपा 7 विधायकों का इंतजाम करे। कांग्रेस और जेडीएस को तोड़े बिना यह संभव नहीं। ऐसे में दल-बदल कानून के तहत इन विधायकों की सदस्यता खत्म हो जाएगी।

दलों की स्थिति: भाजपा-104, कांग्रेस-78, जेडीएस+ 38, अन्य-2

राज्यपाल वजुभाई वाला ने येद्दि को न्योता दिया, शपथ आज; बहुमत 15 दिन में

दंड: कांग्रेस ने कहा- भाजपा को सरकार बनाने का मौका दिया तो सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। जेडीएस ने राजभवन पर धरने की चेतावनी दी।

रात 9.30 सरकार बनाने के लिए राज्यपाल की ओर से येद्दियुरप्पा को भेजा गया पत्र सामने आया।

2 फ्लोर टेस्ट के दौरान कांग्रेस-जेडीएस के 13 विधायक नदारद रहें। तो सदन में 207 विधायक ही होंगे और बहुमत 104 पर मिल जाएगा। भाजपा को किसी की जरूरत नहीं पड़ेगी। ये विधायक शपथ लिए बिना गैरहाजिर रहे तो व्हिप भी लागू नहीं होगा। भाजपा इन 13 विधायकों से इस्तीफा भी दिलवा सकती है।

भेद: भाजपा पर विधायक तोड़ने का आरोप। कांग्रेस व जेडीएस विधायकों को रिजॉर्ट ले गईं। कांग्रेस के 4, जेडीएस के 2 विधायक नहीं गए।

खबरें और भी हैं...